फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: बसपा ने गोपालगंज लोकसभा से सुजीत राम को दिया सिंबल, क्या अन्य पार्टियों के लिए बदल गए समीकरण!

Sat, 04 May 2024 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

LS Polls 2024: बसपा ने गोपालगंज लोकसभा से सुजीत राम को दिया सिंबल, क्या अन्य पार्टियों के लिए बदल गए समीकरण!
LS Polls 2024: BSP gives symbol to Sujit Ram from Gopalganj Lok Sabha, will equation change for other parties
 
विज्ञापन
1 of 3
बसपा ने सुजीत राम को बनाया गोपालगंज से प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी ने बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में अपनी दस्तक दे दी है। गोपालगंज लोकसभा के लिए बसपा ने सुजीत राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा द्वारा सुजीत राम को सिंबल देने के बाद गोपालगंज के राजनीतिक गलियारों में अब नए समीकरण बनने लगे हैं। अभी तक एनडीए, महागठबंधन और एआईएमआईएम द्वारा ही अपने प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सब की निगाहें बसपा की ओर थीं कि बसपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किया जाएगा या नहीं। आखिरकार इन सभी बातों पर अब विराम लग गया है। बसपा द्वारा सुजीत राम को प्रत्याशी घोषित होने के बाद अभी तक चार राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
बसपा ने सुजीत राम को बनाया गोपालगंज से प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पहले भी बसपा के प्रत्याशियों ने जिले के विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में अच्छे वोट हासिल किए थे। 2005 के विधानसभा चुनाव में तो बसपा ने जिले के छह विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर विजय प्राप्त की थी। उनमें कटेया विधानसभा से अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे और गोपालगंज विधानसभा से रेयाजुल हक राजू ने जीत दर्ज की थी। इसलिए जिले में बसपा को कम आंकना अन्य प्रत्याशियों के लिए सही नहीं होगा।

भाजपा कोटे के बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भी बसपा के सहारे ही राजनीति में प्रवेश किया था। 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के ही टिकट पर उन्होंने 60 हजार मत प्राप्त किए थे। उसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा का दामन थामने के बाद सांसद बने और अभी बिहार सरकार में अनुसूचित जाति मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बसपा ने सुजीत राम को बनाया गोपालगंज से प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं बसपा के लोकसभा प्रत्याशी सुजीत राम?
गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के आदमापुर पंचायत के मुखिया पति हैं सुजीत कुमार। सुजीत राम की पंचायत की राजनीति के बाद बसपा ने लोकसभा का टिकट देकर उनकी पदोन्नति कर दी है। सुजीत राम को पटना में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लालजी मेघनकर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, हथुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इम्तियाज अहमद और जिला अध्यक्ष महेश राम की उपस्थिति में बसपा का सिंबल दिया गया। छठे चरण में गोपालगंज लोकसभा में चुनाव होना है, जिसके नामांकन की आखिरी तिथि छह मई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें