फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन साथी के मामलें में बहुत भाग्यशाली होती है इन चार राशियों की लड़कियां, इनके पति मानते हैं हर बात

Sat, 19 Dec 2020 07:43 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राशिचक्र
जब भी किसी लड़की की शादी की बात होती है तो उनके मन में कई तरह से सवाल आने लगते हैं जैसे उनका जीवनसाथी कैसा होगा। शादी के बाद वो उनका ख्याल रखेगा या नहीं। इस तरह से उनके मन में उधेड़बुन चलती रहती है। अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद कुछ जोड़ो में पति की चलती है और पत्नी उनकी हर एक बात को मानती है, लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जहां लड़कियों के आगे उनके पति की एक नहीं चलती हैं। वे हमेशा अपने पति पर राज करती हैं। ज्योतिष के अनुसार चार राशियों की लड़कियां हमेशा अपने पति पर राज करती हैं। उनके पति उनकी हर बात में हां में हां मिलाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वे चार राशि...

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि की लड़कियां
मेष राशि की लड़कियां हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के साथी शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं जो इनका हर तरह से ख्याल रखें। ये अच्छी तरह से जानती हैं कि कैसे पति से प्यार से अपनी मनवानी है। इनके प्यार का जादू ऐसा चलता है कि इनके पति इनकी हर बात मानते हैं और ये हमेशा अपने पति पर राज करती हैं। इस तरह से ये अपने पति पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह सफल रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि की लड़कियां
वृश्चिक राशि की लड़कियां खूबसूरत होने का साथ ही बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी भी होती हैं। इस राशि की लड़कियां झट से पहचान जाती हैं कि इनके पति के मन में क्या चल रहा है। इनके पति हमेशा इन पर मोहित रहते हैं। जब किसी बात को लेकर पति से इनका झगड़ा हो जाता है तो जल्दी से उन्हें माफ नहीं करती हैं। इसलिए इनके पति हमेशा चाहते हैं कि ये खुश रहें।
 

4 of 5
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि की लड़कियां
इस राशि की लड़कियों का स्वाभाव होता है कि वे जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती हैं, इसलिए ये अपने जीवन साथी पर भी भरोसा करने में थोड़ा समय लेती हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में हमेशा इनका पल्लड़ा भारी रहता है। इनके आगे इनके पति की एक नहीं चलती है। अपनी ससुराल में ये हंसी खुशी रहती हैं। इनके पति पूरी तरह से इनके काबू में रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि की लड़कियां
मकर राशि की लड़कियां हर मुश्किल का सामना बहुत अच्छी तरह से करना जानती हैं। ये बहुत ही साहसी होती हैं। ये किसी के भी सामने जल्दी नहीं झुकती हैं। शादी के बाद भी ये अपने पति का सामने बिलकुल नहीं झुकती हैं, चाहें फिर इनकी गलती ही क्यों न हो इनके पति को ही इनके सामने झुकना पड़ता है। इस तरह से अपने पति के सामने हमेशा इन्हीं की चलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें