फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे घरों में मां लक्ष्मी नहीं करती हैं वास, इन कार्यों को करके आप कर सकते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Sat, 19 Dec 2020 05:36 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Lakshmi ji - फोटो : file photo
मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इनकी उत्पत्ति जल से हुई है, इसलिए इन्हें चंचला कहा जाता है। मां लक्ष्मी एक जगह निवास नहीं करती हैं, लेकिन जहां भी इनकी कृपा रहती है, वहां हर प्रकार की सुख-सुविधा रहती है। व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। तब भी अक्सर कुछ लोगो को पैसों की कमी हमेशा बनी रहती हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। जिसकी वजह से आपके घर में लगातार पैसों की किल्लत बनी रहती है। लेकिन कुछ उपाय करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन कारणों से होती है धन की कमी और क्या हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय....

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 4
goddess laxmi
ऐसे घरो में मां लक्ष्मी कभी नहीं करती हैं वास, हमेशा बनी रहती है धन की कमी
  • बड़े बुजुर्ग दीपक में फूंक मारकर बुझाने को मना करते हैं, क्योंकि जिन घरों में पूजा का दीपक या फिर नियमित दिया बाती को फूंक मारकर बुझाया जाता है वहीं पर मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। 
  • बिस्तर पर कभी भी गंदे या गीले पैर लेकर नहीं सोना चाहिए। 
  • नाखून चबाना स्वास्थ्य के लिए तो बुरा होता ही है, इसके अलावा आपकी ये आदत आपके लिए धन की समस्या खड़ी कर सकती है। 
  • रात को जूठे बर्तन रखने वालों के यहां मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं।
  • टूटी हुई कंघी से बाल नहीं संवारने चाहिए इसे धन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • जिन घरों में देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जाता वहां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। 
  • सूर्यास्त के बाद जिन घरों में झाड़ू लगाई जाती हैं वहीं भी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। 
  • पितृपक्ष में जिन घरों में पितरों का तर्पण और श्राद्ध नहीं किया जाता है उन्हें हमेशा धन की समस्या बनी रहती है। 
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन सभी आदतो में सुधार करना चाहिए। आगे जानते हैं लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन की कमी को दूर करने के लिए करें ये उपाय
अगर आप बहुत कमाते हैं उसके बावजूद भी आपके हाथों में पैसा नहीं रुकता है या आय से अधिक व्यय होता है तो आप अपने घर में पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं उनके हाथों से धन गिर रहा हो। इसके बाद मां की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें इत्र अर्पित करें। बाद में उस इत्र का नियमित उपयोग करें। ये पूजा आपको शुक्रवार के दिन करनी है क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
यदि बिना वजह बहुत अधिक खर्च बढ़ गए हैं, तो प्रतिदिन 1 रूपये का सिक्का मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। पूरे माह नियमित रूप से ऐसा करना है एक माह के उपरांत इन पैसों को किसी सौभाग्यशाली स्त्री को दान कर दें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें