मकर
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का साया है। आपकी राशि पर शनि ग्रह विराजमान हैं, शनि का अस्त होना आपके लिए शुभफल देने वाला हो सकता है। हालांकि आपको इस समय निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में सभी प्रकार के मतभेद समाप्त हो सकते हैं। छात्रों को इस अवधि में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।