फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाना चाहते हैं कार्यों में सफलता, तो सप्ताह में दिनों के अनुसार लगाएं तिलक

Wed, 06 Jan 2021 01:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
tilak
सनातन धर्म में तिलक धारण करने का बड़ा महत्व माना गया है। तिलक शरीर के की हिस्सों जैसे मस्तक, कंठ, भुजाओं, हृदय और नाभि पर लगाया जाता है। हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग प्रतिदिन पूजन के बाद अपने मस्तक पर तिलक अवश्य धारण करते हैं। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा में तिलक करने के लिए अलग-अलग चीजों, द्रव्यों का प्रयोग किया जाता है। कार्यों में सफलता और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए सप्ताह के दिनों के अनुसार तिलक धारण करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से दिन किस चीज का तिलक करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
tilak
सोमवार का दिन-
यह दिन भगवान शिव को समर्पित किया जाता है, तो वहीं ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन चंदन का तिलक धारण करना चाहिए। इससे आपका मन-मस्तिष्क शांत और संतुलित रहता है। भगवान शिव भस्म धारण करते हैं, इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए भस्म, विभूति का तिलक धारण करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
tilak
मंगलवार का दिन-
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन है। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। हनुमान जी भी बल के देवता हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति कोभय से मुक्ति प्राप्त होती है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए लाल चंदन या सिंदूर को चमेली के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए। मंगल ग्रह को स्थाई संपत्ति यानि भूमि का कारक भी माना जाता है। लाल चंदन का तिलक करने से भूमि,भवन के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। सिंदूर का तिलक करने से हनुमान जी की कृपा से आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।।

4 of 8
tilak
बुधवार का दिन-
बुधवार का दिन बुद्धि के देवता विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को समर्पित किया गया है। इयह दिन बुध ग्रह का माना जाता है, बुध को वाकपटुता, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए सूखे सिंदूर का तिलक करना चाहिए। इससे आपको साक्षात्कार, शिक्षा, लेखन, आदि से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

5 of 8
विष्णु पीला चंदन
गुरुवार का दिन-
गुरुवार का दिन जगत के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु और दत्तात्रेय भगवान को समर्पित किया जाता है। बृहस्पतिवार का स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। गुरू ग्रह को कार्य उन्नति, सफलता, वैवाहिक सुख, दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। तो वहीं विष्णु जी भक्तों को सुख प्रदान करने वाले हैं। इस दिन सफलता प्राप्ति और कार्यों में उन्नति के लिए अष्टगंध, चंदन या सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने हेतु केसर, हल्दी, गोरोचन का तिलक लगाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
पीला चंदन
शुक्रवार का दिन-
यह दिन धन की देवी मां महालक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। शुक्रवार का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह का माना गया है। इस दिन सिंदूर, लाल चंदन या केसर का तिलक करना चाहिए। इससे आपको व्यापार, पैसा, प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा से धन लाभ होता है।
विज्ञापन

7 of 8
tilak
शनिवार का दिन-
यह दिन हनुमान जी, भगवान भैरव और यमराज का माना जाता है। शनिवार का दिन न्याय के कारक शनि ग्रह का होता है। इस दिन लाल चंदन, चमेली के तेल में मिले सिंदूर,भस्म आदि का तिलक करना चाहिए। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

8 of 8
tilak
रविवार का दिन-
रविवार का दिन विशेष रूप से भगवान सूर्य नारायण को समर्पित किया जाता है। यह दिन विष्णु जी का भी माना जाता है। रविवार का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य मान-सम्मान और तेज प्रदान करता है। भगवान विष्णु की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए लाल चंदन, रौली या हरि चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें