फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (24 से 30 जनवरी 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 24 Jan 2022 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल: जानिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के के जातकों को इस सप्ताह लिए परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको अपने कार्य में शीघ्र ही सफलता मिले तो अपना ईगो छोड़कर अपने से बड़ों के साथ छोटों से भी सहयोग लेने में संकोच न करें। कार्यक्षेत्र में किसी के सामने अपनी कमजोरियां उजागर करने से बचें, अन्यथा लोग उसका अनुचित फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से घर की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से जयादा खर्च हो सकता है। किसी भूमि या भवन का क्रय-विक्रय करने से पहले अपने शुभचिंतकों या घर के किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। कॅरिअर-कारोबार से जुड़े बड़े फैसले को लेकर यदि आप खुद को असमंजस की स्थिति में पाएं तो उसे आगे के लिए टाल दें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा यह आपके रिश्तें खटास का बड़ा कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के कुछ समय अवश्य निकालें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। इस सप्ताह सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अपनी दिनचर्या को सही रखें।


उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जिंदगी कुछ धीमी या फिर अटक-अटक कर चलती हुई नजर आयेगी, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों या फिर शुभचिंतकों की मदद से आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा। इस दौरान आप अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में सहोदर भाई-बहनों के सहयोग में कमी हो सकती है। कारोबार अथवा किसी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करें। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ साये की तरह बना रहेगा और आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा। 
उपाय: प्रतिदिन शुद्ध घी का दीया जलाकर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और शुक्रवार के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।  

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए रहेगा। सप्ताह की शरुआत में ही आपको करिअर-कारोबार की दिशा में किये गये प्रयास में मनचाही सफलता मिल सकती है। इष्ट-मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी। इस सप्ताह संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता पक्ष से भी लाभ मिलने के योग बनेंगे। थोक कारोबारियों के मुकाबले फुटकर व्यवसायियों का समय ज्यादा शुभ है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। हास-परिहास करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपके द्वारा कही गई बात किसी के उपहास का कारण न बनने पाए। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले को बाहर ही निबटा लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो इस दौरान प्रयास करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से प्रेम संबंधों से जुड़े जातकों के विवाह पर घर वाले अपनी मुहर लगा सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। सेहत का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की साधना करें और बुधवार के दिन विशेष रूप से मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

4 of 12
राशि
कर्क कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी भी बड़े फैसले को क्रोध या फिर भावना में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कठिन परिस्थितियों से भागने की बजाय तालमेल बिठाने का प्रयास करें। समस्या चाहे कार्यक्षेत्र से जुड़ी हो फिर घर-परिवार की, उसे सुलझाने के लिए इष्ट-मित्रों और परिजनों की मदद मांगने में संकोच न करें। सप्ताह के पूवार्ध में मिलने वाली कठिनाईयों के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। इस दौरान आपको कॅरिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कमीशन पर काम करने वाले और पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को इस दौरान विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में किसी प्रकार के उतावलेपन या फिर उसका दिखावा करने से बचें, अन्यथा सामाजिक बदनामी आपकी खुशियों के रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और संभव हो तो प्रसाद में चावल की खीर चढ़ाएं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए जिंदगी इस सप्ताह नए अवसरों को लिए दरवाजे खटखटाती हुई नजर आएगी। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको इस सप्ताह छोटी-मोटी परेशानियों से बगैर विचलित हुए अपने कर्मपथ पर डटे रहना होगा। धैर्य और विवेक के साथ जब आप आगे बढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि कि आपने कितनी आसानी से अपनी सभी चुनौतियों को पार कर लिया।  इस सप्ताह आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए थे, उनकी मनचाही मुराद इस सप्ताह पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादला या कार्य की जिम्मेदारी मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों मं उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और खोया हुआ प्यार वापस मिल जाने पर मन खुश रहेगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे यह माह सामान्य रहने वाला है।
उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत डालकर जल दें। साथ ही साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। करिअर-कारोबार में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को कार्य विशेष में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप भूमि-भवन या कोई वाहन लेने की सोच रहे थे तो आपकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपकी उन्नति होगी और आय के नये स्रोत बनेंगे। यदि लंबे समय से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बना हुआ था तो इस सप्ताह आपसी सहमति से इसका कोई न कोई समाधान निकल आयेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगाने के लिए राजी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
उपाय : श्री गणेश भगवान की प्रतिदिन पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होाग। सबसे पहले आपकी बात की सेहत की तो आपको इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि तंदुरुस्ती हजार नियामत है। यदि आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप बाकी चुनौतियों का बेहतर तरीके सामना कर पाएंगे। ऐसे में सेहत का पूरा ख्याल रखें और सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने की बिल्कुल भी भूल न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सेहत के साथ आपको अपने संबंधों को सही रखने के लिए आपको अपनी वाणी पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना होगा। किसी से ऐसा वादा करने से बचें, जिसे भविष्य में पूरा करना आपके लिए मुश्किल भरा हो। यदि भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर कर इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। साथ ही साथ अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। इस सप्ताह जीवनसाथी के खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक बात आई-गई हो जाएगी और पति-पत्नी के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा।
उपाय : प्रतिदिन गाय के दूध से बने शुद्ध घी का दिया जलाकर शक्ति की साधना करें। शुक्रवार कि दिन चीनी, चावल आदि का दान करें।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

8 of 12
राशि
वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और समृद्धि लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए सही दिशा में प्रयास करने पर आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी और मनचाहा धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की किसी सीनियर की मदद से उलझनें दूर होंगी। इस सप्ताह आप अपनी तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए खूब धन खर्च भी करेंगे। लंबे समय बाद मनचाही चीज की प्राप्ति के बाद घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी चातुर्य के कारण आपका समाज में मान-सम्मान और आकर्षण बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आप उसे निभाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार से जुड़े किसी बड़े विवाद को सुलझाने में आपको माता-पिता एवं भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भाग ले सकते हें। किसी लंबी या छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा भी संभव है।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। जेब में हमेशा एक लाल रंग का रुमाल रखें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

9 of 12
राशि
धनु धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सौभाग्य लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी कार्य विशेष में सफलता मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। इष्ट-मित्रों की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। हालांकि आपको उपलब्धियों का गुणगान करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके विरोधी लोगों की बुरी नजर लगने का खतरा बना रहेगा। विशेष रूप से अपनी कार्ययोजना को पूरा होने से पहले विरोधियों को उसकी भनक न लगने दें, अन्यथा वे उसमें बाधाएं खड़ी करने का काम कर सकते हैं। इस सप्ताह नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय घर के वरिष्ठ व्यक्ति आथवा शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें। साथ ही साथ किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के को सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए अपने लव पार्टनर पर विश्वास करना और उसकी भावनाओं की कद्र करना आपको सीखना होगा। एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट संबंधों में मजबूती लाने का काम कर सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब मौके मिलेंगे।
उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभता और सौभाग्य के लिए केसर का तिलक लगाएं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

10 of 12
राशि
मकर यदि आप लंबे समय से किसी बड़ी परेशानी में घिरे हुए थे, तो आपको इस सप्ताह उससे निजात मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर बल्कि आपके सीनियर भी आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे। जिससे आप राहत और सुकून महसूस करेंगे। कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। हालांकि आप चाहते हैं कि आपके बने-बनाए काम न बिगड़ें और आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिले तो अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता पाने के लिए आलस्य त्याग कर कठिन परिश्रम करना होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला यदि बाहर निबट सके तो जरूर निबटा लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं के लिए आफिस और घर में तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल साबित होने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहें या फिर अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने चाह रखते हैं तो प्रयास करने पर बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।  
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। 
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

11 of 12
राशि
कुंभ
बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत और सुकून लिए रहने वाला है। करिअर और कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी मित्र की मदद या सलाह काफी कारगर साबित होगी। हालांकि बावजूद इसके आपको पास के फायदे में दूर के नुकसान से करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा की चीजों पर जेब से ज्यादा ध्यान खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक अवसर में शामिल होेने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर की तरह से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत की दृष्टि से आपको इस सप्ताह काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कामकाज के साथ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। अपनी दिनचर्या ठीक रखें और बाहर की चीजों को खाने से बचें। नशीले पदार्थों का सेवन तो भूलकर न करें।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनविार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होकर खुद समझौते की पहल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी सूरत में जोश में आकर होश न खोएं। अपने प्रत्येक कदम को सधे हुए तरीके से आगे बढ़ाने पर आपको अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह समय शुभ है। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति का विवाद भी दूर हो सकता है। घरेलू मामलों को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। ठेके पर काम करने वालों के हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में आ रही मुश्किलें कम होंगी और लव पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग अपने परिवार के विस्तार की योजना बना रहे थे, उनकी मन की मुराद पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। संतान की उन्नति से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प और पीले फल चढ़ाकर पूजा करें। साथ ही साथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें