daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल 2025 में मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और इसी दिन शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको कार्य में असफलता, आर्थिक नुकसान, नौकरी में परेशानी, काम धंधे में दिक्कतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ जाएंगी। आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी और मन में नकारात्मक विचार आएंगे।