फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ

Tue, 19 Dec 2023 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। शुक्र ग्रह को सुंदरता, आकर्षण, रोमांस, प्रेम आदि का प्रतीक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सुख-सुविधा, विलासिता और संपन्नता आदि में वृद्धि देखने को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 7
VENUS TRANSIT 2023: शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को धनु राशि की यात्रा को विराम देते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shukra Transit 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, प्रेम, सौंदर्य, भोगविलास और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को धनु राशि की यात्रा को विराम देते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब-जब शुक्र का गोचर होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का बहुत ही खास माना गया है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। शुक्र ग्रह को सुंदरता, आकर्षण, रोमांस, प्रेम आदि का प्रतीक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सुख-सुविधा, विलासिता और संपन्नता आदि में वृद्धि देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र ग्रह एक राशि में लगभग 30 से 36 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि राशि में परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं और शुक्र इस राशि के पहले और छठे भाव के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। यह गोचर आपके सातवें भाव में होगा। ऐसे में इस दौरान नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी का होता है। ऐसे में जो लोग किसी पार्टनरशिप की तलाश में उनकी यह खोज पूरी होगी। वहीं जिन जातकों को काफी लंबे समय से वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था उन्हें राहत मिल सकती है। दांपत्य रिश्ते के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र आपकी कुंडली के चौथे और ग्यारहवें भाव से स्वामी हैं। कर्क राशि के जातकों को धन लाभ के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्य करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

4 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी ग्रह हैं। 25 दिसंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपके रूके हुए समस्त कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिए लग्जरी चीजों की खरीदारी करने के लिए समय उत्तम रहने वाला है। जो लोग नया व्यापार शुरू करने वाले हैं उनके लिए समय अच्छा आने वाला है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का दूसरा भाव आय, परिवार और वाणी को दर्शाता है। इसके अलावा तुला राशि के जातकों के लिए कुंडली में शुक्र पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र गोचर से परिवार के सदस्यों के बीच में तालमेल अच्छा रहेगा। शुक्र का गोचर वृश्चिक में होने से बैंक-बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी लगातार आय में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आपके 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। मकर राशि वालों के लिए शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के लिए शुभ और योगकारक होगा। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। करियर में आपको अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। सुख-साधनों और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, इस राशि के लिए अच्छा नहीं रहेगा
मिथुन राशि

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना गया है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर कुंडली के छठे भाव में गोचर करने जा रहा है। कुंडली का छठा का भाव शुभ नहीं माना जाता है ऐसे में शुक्र का छठे भाव में मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के छठे भाव में शुक्र नीच के हो जाते हैं इस तरह से मिथुन राशि वालों को अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें