साल 2025 वैदिक ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही खास तरह से बीतने वाला है। इस साल शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे बड़े और प्रभावशाली ग्रह गोचर करने वाले हैं। प्रमुख ग्रहों के गोचर करने से इस साल कई तरह के राजयोगों का निर्माण भी होगा। साल के पहले महीने में 28 जनवरी को सुख, ऐशोआराम और वैभव के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मालव्य नाम का राजयोग का निर्माण करेंगे। साल के पहले महीने में मालव्य राजयोग बनने कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकता है और सुखों में वृद्धि हो सककी है और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं साल के पहले राजयोग बनने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।