शुक्र 18 जनवरी की रात्रि 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः सभी राशियों के लिए इनका धनु राशि में गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। तीर्थयात्रा का भी सुअवसर आएगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसके प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुल मिलाकर गोचर बड़ा अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव उतार-चढ़ाव की अधिकता लाएगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो सफलता आपको ही मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी कारण से तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से सफलताओं का सिलसिला बरकरार रखेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। प्रतियोगी छात्रों को भी अच्छी सफलता के योग। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र के शुभ प्रभाव के फलस्वरुप आपके स्वभाव में सौम्यता की वृद्धि होगी। ध्यान रहे इस बात का आपके अपने ही निकटतम संबंधी दुरुपयोग कर सकते हैं। धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में होगी होती रहेगी। काफी प्रबल संभावना है कि आपको अपने ईस्ट के भी दर्शन हों। तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियाँ अति अनुकूल रहेंगी।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा अदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आँख से संबंधित समस्या से भी बचें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। विदेशी मित्र तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से कामयाबियों का माहौल बनाएंगे। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बड़े भाइयों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर सकते हैं। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विवादित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मीन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से प्रयास तेज कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहप्रभाव अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।