Shani gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि मीन राशि में गोचर के दौरान अपनी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। साथ ही आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। आप दोस्तों या परिवार के साथ कई छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। आप कोई धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। ऐसे समय में आप थोड़े जल्दी में हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।