फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फरवरी को शनिदेव हो जाएंगे अस्त, इन राशियों को मिलेगा अच्छा लाभ

Fri, 09 Feb 2024 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani dev: जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ भाव में होते हैं उन पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहते हैं। - फोटो : s
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। समय-समय पर सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि साल 2024 में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। बीते साल शनि का राशि परिवर्तन हुआ था, जहां वे मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि की यात्रा आरंभ की थी। शनि कुंभ राशि में साल 2025 तक इसी राशि में होंगे। हालांकि शनि अपनी स्थिति में समय-समय पर परिवर्तन करते रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे फिर 26 मार्च को उदय हो जाएंगे। इस तरह से शनि 38 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ऐसे में शनि के 38 दिनों तक अस्त रहने के कारण कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
शनिदेव 11 फरवरी से आपके नौवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस तरह से मिथुन राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा हासिल हो सकती है। इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अतिरिक्त आय के स्त्रोत मिलने में कामयाबी हासिल होगी। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग हासिल होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनिदेव आपके आठवें स्थान पर अस्त हो रहे हैं। इस तरह से आपके लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जिन लोगों को अपनी नौकरी में परेशानियां चल रही है उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में कार्य आगे बढ़ सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपने पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
शनि का अस्त आना आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में आपको इस दौरान कामयाबी का स्वाद चखने में कामयाबी हासिल हो सकती है। करियर में ऊचांइयों को प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद- बिक्री से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। काम के मामले में आपको संतुष्टि हासिल होगी। 
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें