साल 2024 के शुरू होने से पहले कई ग्रहों का शुभ संयोग बनने जा रहा है। साल 2024 के शुरूआत में कई ग्रह अपनी उच्च राशि और स्वराशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा कई ग्रहों की युति भी बनेंगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव रहता है। ग्रहों के गोचर और ग्रहों की युति से कुछ लोगों को लाभ तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बार साल 2024 के शुरू होने से पहले यानी दिसंबर माह में कई ग्रहों के संयोग से शुभ राजयोग बन रहा है। आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में सूर्य और मंगल की युति धनु राशि में होने जा रही है। सूर्य-मंगल की युति से आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा। आदित्य मंगल योग से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत दिखाई रहे हैं। इसके अलावा साल 2024 के शुरू होने से पहले आदित्य मंगल योग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।