फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prediction 2021: 29 नवंबर को मंगल ग्रह हो रहे उदय, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Mon, 29 Nov 2021 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit 2021: वर्तमान संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों पदों पर आसीन रहने वाले महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 3 महीने 12 दिन अस्त रहने के पश्चात 29 नवंबर, सोमवार को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर तुला राशि पर गोचर करते हुए पूर्व में उदय हो रहे हैं। इससे पहले ये 17 अगस्त की शाम 07 बजे पश्चिम में अस्त हुए थे। इसी के साथ भारत में बढ़ रही अराजकता में कमी आएगी और किसान आंदोलन की समाप्ति के भी योग बनेंगे। जिन लोगों की जन्मकुंडली में वर्तमान समय में मंगल अशुभ भाव में चल रहे हैं उनके लिए कम लेकिन जिनके लिए शुभभाव में चल रहे हैं उनके लिए अधिक शुभफल कारक रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशि तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके उदय होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा ?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव शादी-विवाह की दृष्टि से तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग बनेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की भी सराहना होगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा, यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या/संतान भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्यके प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।


विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिल्येगा। एक तरह से आपके लिए सुखद समाचार भी है कि जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहनका भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो समय आपके पक्ष में रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का उदय होना आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक सिद्ध होगा। किसी भी तरह की कार्य योजना को अंतिम रूप देना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। ज़िद पर नियंत्रण रखें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव काफी आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ सकती है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति भी उत्पन्न न होने दें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी श्राप देने अथवा अपशब्द बोलने से बचें।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम तथा उतार-चढ़ाव ला सकते हैं इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। ऊर्जाशक्ति में वृद्धि होगी लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से बारहवें में व्यय भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कुछ ही दिनों में ये राशि परिवर्तन करके स्वयं अपनी राशि में आ जाएंगे उस समय से हालात बेहतर होंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। यात्रा-देशाटन का लाभ तो मिलेगा किन्तु यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। किसीभी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हुए नियम एवं शर्तों को गंभीरता से जांच लें। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करनाहो अथवा जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा करना हो तो यह अवसर बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भावके योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा। रोजगार की दिशा में किया गया कार्य सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की भी सराहना होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव उतार चढ़ाव लाएगा। यह भी हो सकता है कि कार्य के आरंभ में कुछ बाधाएं आएं किंतु बाद में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए उदय मंगल का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इस अवधि के मध्य किसी से भी जमीन-जायदाद के सौदों अथवा किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम एवं शर्तों को गंभीरता से जांच लें अन्यथा उलझने की संभावना है। परिवारवाद में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें