rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत ही शुभता लिए है। जिसमें आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन इन्हें भुनाने के लिए आपको संकोच और आलस्य से तौबा करना होगा। साथ ही साथ अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह का सम्मान करते हुए उस पर अमल करना होगा। सही मायने में आपके लिए अवसर और चुनौतियां दोनों ही रहने वाली हैं। ऐसे में आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना होगा।
मार्च महीने के पूर्वार्ध थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी और छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली रहेगी, जिसके कारण आपके मन में थोड़े निराशा के भाव आ सकते हैं, लेकिन माह के मध्य से चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। यह समय करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरी हो जाएगी। इस दौरान आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे।
कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। हालांकि मार्च महीने के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहने वाली है। इस दौरान आप कारोबार का विस्तार करने, सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने अथवा किसी योजना में बड़ी धनराशि लगा सकते हैं। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मार्च माह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
इस माह आपको अपने प्रेम और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए। मार्च महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट से बचने के लिए जीवनशैली सही रखें तथा ध्यान और योग करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।