फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 01 Mar 2024 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
1 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  दिनभर आपको अपने साथी संग रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। आपका साथी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित है ऐसे में आपको बहुत ही प्यार दिखाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम के मामले में आपको आज साथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। ऐसे में दोनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। आप दोनों ही मिलकर किसी खास योजना पर काम कर सकते हैं। साथी का अच्छा साथ मिलेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने साथी को मनाने के लिए दिनभर परेशान रहना होगा। आपका प्रिय आपसे से किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए कह सकता है। ऐसे में किसी खास जगह पर डिनर का कार्यक्रम तय हो सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते हैं। अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): 
जो प्रेमी जातक किसी को मन ही मन चाहते हैं उससे मन की बात कह सकता है। आपका प्रेम का प्रस्ताव स्वीकार्य भी हो सकता है। आपको अपनी चाहत को व्यक्त करने के लिए स्वयं शुरुआत करें, न की अपने क्रश की तरफ से पहल की प्रतीक्षा करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक भावनाएं तीव्र हैं ऐसे में अपने प्रिय के लिए कोई खास उपहार जरूर दें। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने व्यवहार से साथी को लुभा सकते हैं।  आपकी नम्रता आपकी खासियत है और आपकी इस खासियत की वजह से हर कोई आपके नजदीक आना चाहेगा। जल्द ही आपने अकेलेपन की जगह किसी की मीठी बातें ले लेंगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है। उसकी प्रशंसा करें और अपनी जीवन में उसके महत्व के बारे में बताएं। आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो जातक अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। लव लाइफ में आए संकट या इसमें मिले धोखे से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना चाहेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम-प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सुखद और शानदार रहेगा।  किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल के तारों को छेड़ देंगी। एक दूसरे से मीठी-मीठी छेड़छाड़ दोनों की चाहत में नए रंग भर देती है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको आज अपने प्रिय की पसंद नापसंद का खास ख्याल रखना होगा। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें। आप इस बात को पूरी तरह से मानते है कि जीवन प्यार से भरा होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें