फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Tue, 31 Dec 2024 01:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपकी राशि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में सभी 12 राशियों के जातकों का प्रेम राशिफल कैसा रहने वाला है... 
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 का लव राशिफल - फोटो : Amar Ujala
Love Rashifal 2025 In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और रिश्तों का कारक माना गया है। कुंडली में जब शुक्र मजबूत होता है, तो व्यक्ति के प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन शुक्र का राहु, शनि या मंगल के साथ योग रिश्तों में समस्याएं पैदा करता है। पंचम भाव प्रेम को, सप्तम भाव विवाह को, और बारहवां भाव यौन सुख को दर्शाता है। यदि किसी के छठे या अष्टम भाव में राहु, मंगल, या शनि होते गैं, तो ऐसे में रिश्तों में तनाव की आशंका बढ़ जाती है। वहीं शुक्र की अच्छी स्थिति सफल प्रेम को दर्शाती है। इसके अलावा शुक्र ग्रह के साथ चंद्रमा की अच्छी स्थिति भी प्रेम संबंधों के लिए बेहद आवश्यक मानी जाती है। हालांकि आपकी राशि भी आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में सभी 12 राशियों के जातकों का प्रेम राशिफल कैसा रहने वाला है... 
 
विज्ञापन

2 of 13
मेष लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
2025 में मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च के बीच शनि की दृष्टि गलतफहमियां बढ़ा सकती है। मई के बाद रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। विवाहित जातकों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। विवाह की योजना बना रहे जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। जनवरी से मई तक केतु पंचम भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। मई के बाद बृहस्पति इन समस्याओं को हल करेंगे। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है। साथ ही विवाह की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। 
 

4 of 13
मिथुन लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। ऐसे में प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातकों को शनि का गोचर थोड़ी परेशानियां दे सकता है, खासकर मार्च के बाद कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह की योजना बना रहे जातकों के लिए मई के बाद का समय अनुकूल रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 अनुकूल रहने वाला है। मार्च के बाद शनि का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा, जिससे आपके रिश्ते की परेशानियों दूर होने लगेगी। मई में बृहस्पति का गोचर होगा, जो आपके रिश्ते में और भी अनुकूलता लाएगा। वैवाहिक रिश्ते की बात करें तो साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से ज्यादा अनुकूल रहेगा। वहीं विवाह की उम्र के हो चुके लोगों को साल के शुरुआती महीनों में इस संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकते हैं। 
 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह लव राशिफल - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह वर्ष औसत से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। जनवरी से मई के मध्य भाग तक बृहस्पति कर्म भाव में रहेंगे। ऐसे में सच्चा प्यार करने वाले या अपने सहकर्मी से प्रेम करने वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इसके बाद मई के मध्य में गुरु का गोचर होगा, जो आपके रिश्ते में और अनुकूलता ला सकता है। इस बीच अपने पार्टनर पर विश्वास बनाकर रखने की आवश्यकता होगी। विवाहित जातकों के जीवन में यूं तो सब कुछ अनुकूल रहेगा, लेकिन बीच-बीच में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। इन्हें आपको धैर्य पूर्वक सुलझाना होगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को साल 2025 में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत से मार्च के महीने तक शनि छठे भाव में रहेंगे, जो प्रेम के लिए अनुकूल समय के संकेत दे रहा है, लेकिन बीच-बीच में आपको थोड़ी-थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में बृहस्पति का गोचर आपके रिश्ते में अनुकूलता लाएगा। विवाहित जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल होने वाला राहु केतु का गोचर गलतफहमियों को दूर करेगा और रिश्तों को मजबूत बनाएगा। वहीं जो लोग विवाह करने का प्रयत्न कर रहे हैं, उन्हें साल के पहले हिस्से में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

ये भी पड़ें
 
लव राशिफल 2025 विवाह मुहूर्त 2025
शनि गोचर 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त 2025
चंद्र ग्रहण 2025 नामकरण मुहूर्त 2025
सूर्य ग्रहण 2025 वाहन खरीद मुहूर्त 2025

8 of 13
तुला लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
2025 में तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत से मार्च तक शनि के प्रभाव से रिश्तों में ठहराव आ सकता है। मार्च के बाद स्थिति सुधरने लगेगी, और मई के बाद बृहस्पति का गोचर रिश्तों में सामंजस्य लाएगा। विवाहित जातकों के लिए वर्ष के शुरुआती महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल होगी। विवाह योग्य जातकों को इस साल थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। दरअसल आपको सगाई आदि को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

9 of 13
वृश्चिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह साल शुरुआती महीनों में कठिन हो सकता है। मई के बाद रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। जिन जातकों का रिश्ता गंभीर है, उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। विवाहित लोगों की बात करें तो साल की शुरुआत में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और विवाह योग्य जातकों के लिए 2025 एक यादगार साल रहने वाला है। संभावना है कि इस साल आप प्रेम विवाह के बंधन में भी बंध जाएं। 
 

10 of 13
धनु लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए साल की शुरुआत कमजोर नजर आ रही है। मई के बाद गुरु का गोचर रिश्तों में सुधार ला सकता है। पूरे साल शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव रहेगा, जिससे प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। छोटा-मोटा कोई विवाद हो तो उसे खुद हल करने का प्रयास जरूर करें। विवाहित जातकों के लिए साल का दूसरा हिस्सा अधिक सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा।

11 of 13
मकर लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को साल की शुरुआत में प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। हालांकि मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है, जहां से पंचम भाव पर शनि की दृष्टि रिश्तों में थोड़ी दूरी ला सकती है। विवाहित जातकों को रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। वहीं विवाह योग्य जातकों को साल के पहले हिस्से में प्रयास करने की सलाह दी जाती है।
 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

12 of 13
कुंभ लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के प्रेमी जातकों के लिए 2025 औसत से बेहतर रहेगा। शुक्र का गोचर पूरे साल सकारात्मक रहेगा। पंचम भाव पर किसी भी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होने के कारण प्रेम संबंध पर शुभ प्रभाव रहेगा। मई के बाद रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन बड़ी समस्याएं नहीं होंगी। गुरु गोचर के बाद प्रेम जीवन के संदर्भ में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विवाहित जातकों के लिए साल का दूसरा हिस्सा अधिक अनुकूल रहेगा, जबकि विवाह योग्य जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
पंचम भाव पर किसी भी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होने के कारण मीन राशि के लिए साल का अधिकांश हिस्सा प्रेम संबंध के लिए अनुकूल रहने वाला है। मई महीने के मध्य तक राहु के प्रभाव स्वरूप कुछ गलतफहमी और छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है, लेकिन इस बीच कोई बड़ी समस्या नहीं आने वाली। आप अपनी लव लाइफ का आनंनद ले सकते हैं। विवाहित जातकों को इस साल सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है। साल के पहले हिस्से में राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेगा जो दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां ला सकता है। हालांकि बृहस्पति की दृष्टि की वजह से यह समस्याएं ठीक हो जाएंगी, लेकिन आपको प्रयत्न करना पड़ेगा। 

ये भी पड़ें
 
लव राशिफल 2025 विवाह मुहूर्त 2025
शनि गोचर 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त 2025
चंद्र ग्रहण 2025 नामकरण मुहूर्त 2025
सूर्य ग्रहण 2025 वाहन खरीद मुहूर्त 2025

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें