फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 24 January 2022: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, धनु और मकर राशि वाले रहें संभलकर

Mon, 24 Jan 2022 09:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी नये वाहन को खरीदने पर विचार बना सकते हैं और आपकी वह अभिलाषा भी पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मुद्दा लंबे समय से विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसमें भी जीत मिल सकती है। आज आप यदि किसी नए कार्य को भी करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपकी माताजी की सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तो उनकी सेहत में भी सुधार आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप व्यवसाय की किसी नई योजना को लांच करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको संतान के किसी परीक्षा के परिणाम से आने से प्रसन्नता रहेगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें उनकी समस्याओं को भी सुनकर आप उनका हल निकालेंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नई नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति को दिलाने वाला रहेगा, जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी में कार्यरत हैं उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे और अपने रूठे जीवन साथी को मना कर कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर लोगों की बातों का कोई असर नहीं होगा, जो लोग पिछले समय से कर्जे में चल रहे थे, वह आज अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण वह अपने आपको रिलैक्स भी महसूस करेंगे। आज आपको कोई बीते दिनों की याद आ सकती है, जिसके कारण आप भावुक रहेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की उम्मीद बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कोई सुखद परिणाम सुनने को मिल सकता है। यदि आप पिछले दिनों से कुछ परेशानियों से घिरे थे, तो आज आपको उनसे भी निजात मिल सकती है, क्योंकि आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी होगी, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको उसमें घबराना नहीं है व धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों को हिम्मत दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में कई अन्य क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है, जो लोग छोटे व्यापारी हैं, यदि उन्होंने पिछले कुछ समय पहले अपने धन का निवेश किया था, तो वह आज उन्हें लाभ दिलवा सकता है, लेकिन सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज धन का निवेश सोच समझकर करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज किसी नौकरी के मिलने से आपको उनके करियर की चिंता थोड़ी कम होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके मन में कुछ बेवजह की चिंताए रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि कोई आइडिया आये, तो आपको उसे किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके शत्रु के रूप में भी हो सकते हैं और वह उनके सीनियर से उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उनकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि रूक सकती है।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत व खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने आसपास में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति को ही बनाए, तभी वह आपको लाभ दिलवा सकेगा।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कुछ करियर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आप अपने करीबी से बातचीत करके उनसे बाहर निकालने का मौका मिलेगा। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी प्रशंसा को देखकर आप से चिढेगे, जिसके कारण वह आपको परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं। आज आप उनसे बच कर रहना होगा। यदि आपका अपने भाई बहनों से रिश्तो में कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझेगा और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको कुछ पुरानी यादें भी आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रशंसा बनी रहेगी, जिनसे आप अपने कुछ गिले-शिकवे भी दूर करेंगे। व्यापार में आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़ना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको यदि साले व बहनोई से कोई वाद-विवाद होगा, तो आप उसे बातचीत के दौरान ही सुलझा लें, नहीं तो बाद में वह लंबा खिंच सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने मन की भावनाओं को अपने माता-पिता से व्यक्त करेंगे, तो बहुत अच्छे से हल कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपको कोई सलाह मशवरा भी दे सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, जिसमें उनको किसी भी बात को दिल से नहीं लगाना है। यदि कोई बात होगी, तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें