Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने बीते समय में संतान के लिए कहीं निवेश किया था, तो आपको वह दोगुना होकर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपके भाई बहन आपको आज कोई सीख दें, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। सांयकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका अपने आस पडोस में किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जो लोग कोई कारोबार करते हैं, उनको आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए रुकना ही बेहतर है। आज आप अपने पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा ना करने के कारण उनसे डांट खानी पड़ सकती है। छोटे व्यापारी यदि आज अपने व्यवसाय में किसी नई योजना को लागू करेंगे, तो उसके लिए उनको अपने किसी परिजन से विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा।
4 of 13
Mithun Rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार की कुछ डीलों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आज आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण भविष्य के लिए भी बचा पाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी बुरी संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन अध्यात्म कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपकी माताजी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आज आपको भी भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
Singh Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम भी लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें अपने किसी प्रिय से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जिसमें उन्हें किसी से लिए रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें।
विज्ञापन
7 of 13
kanya rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज आपको अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही उनकी बातों को मानना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई धोखेबाज व्यक्ति मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको गलत सलाह दे सकते हैं, लेकिन आपको उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों से ही फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज यदि आपकी कोई झूठी तारीफ करें, तो आपको उसमें सतर्क रहना बेहतर होगा, क्योंकि वह आपका विरोधी भी हो सकता है। आज सायंकाल के समय अपनी माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपका अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करते हुए नजर आएंगे।
8 of 13
libra horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज जिस विषय में वह कमजोर है, उस पर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके घर परिवार का माहौल त्योहार जैसा रहेगा, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई दूसरी नौकरी मिल सकती है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।
9 of 13
वृश्चिक राशिफल 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज के दिन जो लोग किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको प्रॉपर्टी में कोई बेहतर सौदा हाथ लग सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिन लोगों ने अपने धन का कहीं निवेश करने का सोचा है, तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। साले व बहनोई से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आज आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका अपने जीवनसाथी से भी कोई मनमुटाव हो सकता है।
10 of 13
Dhanu Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज यदि आपके जीवन में कुछ उलझानें चल रही थी, तो वह जीवनसाथी की मदद से दूर होंगी, इसलिए आज आपको उनसे बातचीत करके अपनी सभी समस्याओं का हल ढूंढना होगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में भी आज उत्साहित नजर आएंगे। छोटे भाई बहनों के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो किसी वाहन के दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आप सावधान रहें।
11 of 13
Makar Rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज आपको अपने घर और व्यापार दोनों जगहों पर कड़वाहट को मिटाने या बदलने के कला को सीखना होगा, तभी आप आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से चिकनी चिकनी बात करेंगे, तभी उनकी नाराजगी समाप्त होगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण परिवार के बाकी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।
12 of 13
Aquarius Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) यदि आपके मन में कुछ अवरोध चल रहे हैं, तो वह समाप्त होंगे, तभी आप किसी कार्य में मन लगा पाएंगे अन्यथा आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान ना देने के कारण किसी कार्य में गलती कर सकते हैं और नौकरी कर रहे जातकों को डांट भी खानी पड़ सकती है। आज आपकी माता जी का जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप अपने आपको काफी हद तक स्वस्थ्य महसूस करेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने योग और व्यायाम को शामिल अवश्य करना है, तभी आप फिट रह सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा, लेकिन आप उन पर लगाम लगाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी आप उसमें कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति मे पड़ सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। यदि आपने पहले किसी को उधार दिया था, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना यही बेहतर रहेगा।