फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 January 2022 : पांच राशि वालों को धन लाभ और अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 06 Jan 2022 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अध्ययन करना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने को कहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसमें बाद में आपको मानसिक तनाव ही होगा, इसलिए आज आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज आपके पड़ोस का कोई सदस्य आपसे धन संबंधित कोई मदद मांग सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनकर उनको सुलझाने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आज आप अपनी और भी ध्यान नहीं देंगे। यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी फैसले को लेंगे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज पिताजी यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो उसे मान लेना बेहतर होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आज आप किसी की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसमें आपका भागदौड़ भी अधिक होगी व धन खर्च भी होगा।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व परिवार के सदस्य भी उनके लिए आज किसी सरप्राइस का प्लान बना सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने से  डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय छोटे व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने व्यापार में भी लाभ उठा पाने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ अपनी कुछ परेशानियों को बताकर अपने मन का कुछ हल्का करेंगे। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे। संतान को आज आप सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान के विवाह की चिंता सकती है। आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपनो के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार संबंधी किसी समस्या को अपने किसी परिजन से साझा कर सकते हैं।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप कहीं पर अपने धन का निवेश करें, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि उससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज आपकी वाणी आपके चारो और मिठास घोलने में कामयाब रहेगी, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है,  तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज आप यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करा रहे थे, तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, इसलिए आज आपको किसी से भी सलाह मशवरा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका आपका विरोधी हो। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को बनाते भी नजर आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपनी किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेगे।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में चार चांद लगेंगे, लेकिन आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, तभी वह किसी सही नौकरी पर पहुंच कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी की समस्याओं को सुनकर उन पर अमल करेंगे। आज आप अपने किसी परिजन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग शेयरबाजार आदि में धन लगाते हैं वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको आय के विभिन्न स्त्रोतों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, इसके लिए आप आज अपने कुछ जरूरी कार्य को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको वह भविष्य में परेशानी दे सकते हैं, जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, इन लोगों ने अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें