फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 05 Jan 2022 09:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है, ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में अपने जीवनसाथी को न भूलें क्योंकि वो आपको जीवन के हर रास्ते पर प्रोत्साहित करेगा। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी और आपके बीच एक अटूट रिश्ता बनेगा। आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पुरे आकर्षण में हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और आपके सितारे यह बता रहे हैं कि थोड़ी सी मेहनत से आपका काम बन सकता है इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है। अपनी मधुर आवाज़ से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है। घरेलू उतर चढाव, नयी योजनाएं और फ्रेश खोजें आपका इंतज़ार कर रहे है। आपकी किस्मत में एक लम्बा और प्यार भरा संबंध है बस जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  इस समय आप अपनी सूरत, व्यक्तित्व या रूप में बदलाव करना चाहते हैं और नयी केश सज्जा के बारे में सोच रहे हैं। इससे आप किसी विशेष को लुभाना चाहते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब है। बिंदास अपने प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय ख़ुशी और उत्सव का है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। मुसीबतों का डटकर सामना करें और इसमें आपका पार्टनर पूरा सहयोग देगा। अपने प्रियजन की इच्छाओं का भी पूरा ध्यान रखे। आपका आत्मविश्वास और समझदारी आपको हर डर,जख्म और निराशा से दूर रखेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  रोमांस से भरपूर इस दौर का मज़ा लेने के लिए सबसे पहले अपने साथी की इच्छा जानना ज़रूरी है। प्यार में मिले धोखे को भूल जाएं और याद रखें कि रात के बाद ही सवेरा होता है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए सम्बन्ध के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके ग्रह-गोचर बदल रहे हैं और यह बदलाव आपके दिन को रोमांचक बना देगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): किसी क्लब या समूह में शामिल हो कर आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। आपके चाचा या कोई शुभ चिंतक मुश्किल समय में आपके साथ रहेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज का दिन ज़िम्मेदारी और दिल की डील के बीच में उलझा रहेगा। आपके प्रियजनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। सब आपकी ईमानदारी की सराहना करते है किन्तु आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपने जीवनसाथी की तारीफ करें, उसे पैंपर करें ताकि उसे अच्छा लगे और आपका भी दिन बन जाये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें