फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 05 January 2022 : इन चार राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 05 Jan 2022 09:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा, लेकिन बाद में सब मन मुताबिक होगा, जिसके कारण आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके मन में चल रही कुछ समस्याओं का हल ढूंढने में भी आज आप सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी भी करीबी अथवा रिश्तेदार से अपने बिजनेस से संबंधित किसी भी बातचीत को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके कुछ बनते हुए कामों में रोड़ा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन संतान को अच्छी नौकरी पर कार्यरत देख आपको उनके भविष्य की चिंता का समाधान मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, क्योंकि आज आप अपनी मधुर वाणी से अपने परिवार के लोगों का मन जीतने में कामयाब रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के आपसी विवाद विवाद को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता मजबूत होगी व आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन आज अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में भी आज आप अपने पिछले रुके हुए कामों को ढूंढ ढूंढ कर पूरा करेंगे व आपके घर के भी कुछ काम जो लंबे समय से लटके हुए थे, आज आप उन्हें भी पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिसके लिए आप संतान से मदद भी ले सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को भगाकर इन कामों में लगाना होगा, तभी आप इन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ननिहाल पक्ष से आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप अपने भाई अथवा अपने पिताजी को अपने साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा वह किसी परीक्षा में असफल हो सकते हैं। आज आप अपनी शान और शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। यदि आज आपने अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम किया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को घर से दूर रहकर विद्या अर्जित करने जाना पड़ सकता है, जिसमें उनको अपने गुरुजनों व सीनियर्स का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके शिक्षा में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और वह सफलता की सीढ़ी चढेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई मन मुताबिक योजना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी नयी प्रॉपर्टी में आज धन निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें भी कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका यह सौदा घाटे का हो सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस में कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज परिवार के किसी सदस्य की बात को सुनकर आपका मन परेशान हो सकता है, इसलिए ज्यादा सोच विचार ना करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आज आप किसी निर्णय को भी ले, तो बुद्धि व विवेक से ही ले व किसी भी सदस्य के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आप उसे भी पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने घर की साज सज्जा व रखरखाव की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि सामाजिक स्तर पर आज आपको कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने जरूरी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यवसाय में आज खुशमजाज व्यक्तित्व होने के कारण लोग आपके दुश्मन भी हो सकते हैं व आपके दोस्त के रुप में भी हो सकते हैं, उनको आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे बच पाएंगे। आज आपके कुछ पुराने कर्ज है, तो आप आज उन्हें उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आज आपके मन में प्रशंसा होगी।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सायंकाल तक आप उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज में फैली कुरीतियों पर आज आपका ध्यान जाएगा और आज आप उनका हल ढूंढते भी नजर आएंगे, इसके लिए आपको कुछ समाजसेवियों से मदद भी लेनी पड़ सकती है। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आपने आज संतान को कोई उपहार देने का फैसला किया है, तो वह भी आज आपको अपनी जेब को देखकर ही खरीदना होगा।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, क्योंकि आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपका बजट डगमगा सकता है, जिसके कारण भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। भाई और बहनों से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य अपने हाथ में नहीं लेना है, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज यदि आपका अपने किसी भाई-बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आपका सफल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे उनका राजनीतिक कैरियर चमकेगा। सायंकाल के समय यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको आज कोई और दूसरा बेहतर ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि नौकरी कर रहे जातक कोई पार्ट टाइम कार्य करने का मन बनाया है, तो आज वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज अपने पिताजी की सलाह से लाभ मिलता  दिख रहा है, इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। यदि आज आप कहीं पर धन का निवेश करेंगे या अपने पहले कहीं धन का निवेश किया था, तो वह आज आपको वापस मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। यदि आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, तो उसमें अपनी वाणी पर लगाम लगाकर रखें। यदि आपने कोई बात ऐसी कहीं, तो आज आपके किसी साथी को वह बात बुरी लग सकती है। आज सायंकाल का समय आप अध्ययन के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, तो वह सुखद रहेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें