Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति करीब किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। इस वर्ष गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसके कारण गुरु अतिचारी होंगे। इस तरह का योग कई वर्षों बाद बनता है।
विज्ञापन
1 of 13
guru transit 2025: गुरु मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
Guru Transit 2025: इस वर्ष शनि जहां ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं नौ ग्रहों में शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में तीन बार राशि बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु को विशेष स्थान होता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में उन्हे शुभ फल प्राप्त होते हैं। देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, धन-दौलत, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति करीब किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। इस वर्ष गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसके कारण गुरु अतिचारी होंगे। इस तरह का योग कई वर्षों बाद बनता है।
आपको बता दें कि गुरु अभी शुक्र की राशि वृषभ राशि में वक्री हैं। 4 फरवरी को देवगुरु वृषभ राशि में मार्गी होंगे। फिर 15 मई को गुरु वृषभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पर ये 12 नवंबर को एक बार फिर से वक्री हो जाएंगे। वक्री होकर 3 दिसंबर को मिथुन राशि में आ जाएंगे। गुरु के साल 2025 में तीन बार राशि बदलने के सभी 12 राशियों पर कैसा असर दिखेगा आइए जानते हैं।
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही फलदायी साबित होगा। आपके जो काम नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है।
मिथुन राशि- साल 2025 में गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होगा। ऐसे में गुरु आपको शुभ फल देने के लिए बाध्य होंगे। आपके शत्रुओं की हार होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। कमाई के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर अच्छा रहेगा। अच्छी सफलता प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। मकान और वाहन का सुख आपको मिलेगा। कर्ज संबंधी परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। लाभ के शानदार मौके आपको मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि- गुरु का गोचर आपको कामकाज में लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि करवाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। जीवन में सुख और वैभव की प्राप्ति होगी।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि- आपको अपने धन संबंधी मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ आएंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि- गुरु का राशि परिवर्तन आपके जीवन में मिलाजुला असर प्रदान करने में सहायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको निवेश संबंधी मामलों में फैसले लेने में आजादी मिलेगी।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि- गुरु ग्रह आपके जीवन में शुभ फल देंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि करवाने में कामयाब होंगे। बिजनेस में आपको कामयाबी मिल सकती है और कोई बड़ी डील आपके हाथ में लग सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी होंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि- आपके जीवन में गुरु के शुभ प्रभाव से सुखद पल और आनंद की प्राप्ति होगी। लेकिन आपके बेफिजूल के खर्चो में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी मौके आपके हाथ लगेंगे। जो लोग इस वर्ष विवाह करना चाह रहे हैं उनका विवाह हो सकता है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपनी योजना पर काम को जारी रखने का प्रयास करना होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको धन संबंधी लाभ मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ मामलों में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको किसी काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी होगी। कानूनी वाद-विवाद में आपको संभलकर रहना होगा। सुख-सुविधाओं में आपको कमी का सामना करना पड़ सकता है।