फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December Rashifal: दिसंबर का महीना इन राशि वालों के लिए रहेगा सबसे ज्यादा भाग्यशाली, पढ़ें मासिक राशिफल

सार

December Monthly Horoscope 2024: साल का आखिरी महीना दिसंबर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर का महीना क्या लेकर आया है। 
विज्ञापन
1 of 13
दिसंबर का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा - फोटो : अमर उजाला
December Monthly Rashifal : 01 दिसंबर से साल का आखिरी महीना आंरभ हो रहा है। साल का आखिरी महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल से कई राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं, वहीं कुछ राशि वालों के लिए साल 2024 का आखिरी महीना मिला जुला रहेगा। दिसंबर माह कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों साल का आखिरी महीना कैसा रहेगा। 
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 का आखिरी महीना लाभ के अवसरों में वृद्धि लेकर आ रहा है। सुखद और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। ग्रहों के गोचर से भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं। जमीन जायदाद से संबंधी मामलों का निपटारा होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
दिसंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए सफलता के अवसर प्रदान करेंगे। करियर-कारोबार में उन्नति और धन लाभ होने की अच्छी संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे अवसर आ सकते हैं और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को खुशियां मिलेगी। आपको इस माह अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा नहीं तो झगड़े बढ़ सकते हैं। इस माह आपको किसी साझेदारी से बचना होगा। 

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
दिसंबर माह में आपको मिले जुले अवसर प्राप्त होंगे। करियर-कारोबार में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह महीना अच्छा बीतेगा। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में इस माह आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए साल का आखिरी महीना थोड़ा संभलकर रहना होगा। महीने के शुरुआती दिनों में आपको कुछ अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये चुनौतियों आपको ज्यादा दिनों तक परेशान नहीं करेंगी। कारोबार के लिहाज से दिसंबर माह के कुछ दिन अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। आपके सामने कुछ बड़े खर्चे इस माह में आ सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। धन के लेनदेन के मामले में आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। माह के अंत में आपको कोई राहत भरी सूचना मिल सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छे से बीतेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको यह महीना कोई शुभ सूचना दे सकता है। आपकी कोई अधूरी पड़ी योजना इस माह रफ्तार पकड़ सकती है। इस माह आपको लंबी दूरी की यात्रा को करने से बचना होगा। परिवार का आपको साथ और प्यार दोनों ही मिलेगा। माह के अंत में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नई योजना लाभ के हिसाब बन सकती है। 
 
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आपके लिए दिसंबर का महीना सफलता भरा रहने के संकेत हैं। माह के शुरुआत में आपकी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे पड़े कार्यो में इस माह गति आएगी, जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। अगर किसी जातक का धन फंसा हुआ था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव इस माह मिल सकते हैं जिसमें वेतन वृद्धि और प्रमोशन दोनों आपके हाथ आ सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार और नौकरी की तलाश में उनकी यह खोज पूरी हो सकती है। मनचाहा रोजगार मिलने के प्रबल संकेत हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात काफी दिनों से चल रही वह पूरी हो सकती है और दांपत्य जीवन जीने वाले इस राशि के जातकों को वैवाहिक और संतान का सुख दोनों ही मिल सकता है। इस माह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सुखदायक और लाभ से परिपूर्ण रहने वाला साबित होगा। नौकरी के मामले में आपके लिए यह महीना कुछ सुनहरे अवसर हाथ लग सकता है। कुछ अच्छे प्रस्ताव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होंगे। घर में परिवार के लोगों के बीच आपको भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा, वहीं कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ सभी लोग करेंगे। पूरा माह मान-सम्मान से भरा रहेगा। जो जातक व्यापार में है उनके लिए लाभ के कुछ अच्छे मौके होंगे। यह समय साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अचानक से कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। अतिरिक्त आय के स्त्रोत देखने को मिलेंगे। इस माह आपका मन धर्म-कर्म और दान-पुण्य के कार्यों में ज्यादा लगेगा। 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
दिसंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कामकाज में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है जिसके बाद ही आपको अच्छा फल मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको विपरीत परिस्तिथियों का सामना करना होगा और इसको लेकर भागदौड़ पूरे माह रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना भी बीते माह की तरह सामान्य तरह से बीतेगा। कामकाज में आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा नहीं तो आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ भी सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से यह माह शानदार रहेगा। अपने प्रियजनों का भरपूर साथ और प्यार दोनों की मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आप अपने दिल की बात साथी संग खुलकर करेंगे। दिसंबर माह के बीच के समय में आपको कुछ अच्छे सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में देखने को मिलेगा। 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए साल का आखिरी माह कामकाज के मामले में ज्यादा भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। करियर-कारोबार में आपको अपने मनमुताबिक काम नहीं मिलेगा जिससे आपके मन में कुछ निराशा का भाव रहेगा।
दिसंबर माह का पूरा माह उतार-चढ़ाव का सामना तो करवाएगा ही अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहा है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। 

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर के महीने में कोई उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलने का यह महीना साबित होगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले इस माह बेहतर ही रहेगी। माह के कुछ दिन आपको कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिनसे आप लड़कर एक विजेता की तरह बाहर आ सकते हैं। माह के समाप्त होने के साथ ही आपको कुछ अच्छी और शुभ सूचनाएं सुनने के मिल सकती है। 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना ज्यादातर खुशियां ही लेकर आ रहा है। कार्यो में अच्छी कामयाबी मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। माह पर्यंत सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पाएंगे। ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। कार्यों की सराहना भी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में मिलाजुला रहेगा। कारोबार करने वाले जातकों को व्यापार में मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। इस माह कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है। किसी खास तरह के प्रोजेक्ट में धन का निवेश कर सकते हैं। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें