फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2021: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 11 Dec 2021 12:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेमी युगलों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम मिलने से मन खुश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेमी युगलों के लिएमजोर रहने वाला है, मनभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी परिवार के प्रति जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है। प्रेमी युगलों का भी आपसे में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेमी युगलों को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी, बातचीत से मामला सुलझाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज रोमांस का पूरा अवसर मिलेगा और उनका प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय कोई बढ़िया सा गिफ्ट आपको दे सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय जीवन साथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी पूरी तरह से आप को खुश रखने का प्रयास करेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से देखें तो आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है जिसे आप पूरी भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से मिलकर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें