फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 10 Jan 2022 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रियजन से सब कुछ शेयर करें और साथ ही अपनी कला से उसे इम्प्रेस करना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें। इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है। अपने दिल के दरवाजे खोलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके प्रियजन को आज आपकी आवश्यकता है। अपनी आत्मा की गहरायों में झांक कर अपने बारे में जानने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधी मामलों में अगर आप थोड़ी सावधानी नहीं बरतेंगे तो पूरा दिन फ़िज़ूल के कामों में व्यस्त रह सकते है। सब कुछ भूल कर अपने प्यार व रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता मध्यम है लेकिन आप अपने प्रियजन के साथ अंतरंग क्षण का आनंद ले सकते हैं। अपने पार्टनर को अपने प्यार और केयर का हर संभव तरीके से अहसास कराएं। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): एक दूसरे की देखभाल करना सफल मित्रता की चाबी है और प्यार का दूसरा नाम है। अपने दोस्तों और सोलमेट का पूरा ध्यान रखें क्योंकि वो आपके जीवन की अहम कड़ी हैं। आज नए संबंधों के बनने का भी योग है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप किसी खास का साथ चाहते हैं तो क्लब या सोसाइटी का हिस्सा बन जाएं। नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप और आपका प्रियजन दोनों एक दूसरे के दृढ़ संकल्प और बुद्धि का सम्मान करते हैं। आपकी योजनायें आपके जीवनसाथी को अभी पसंद नहीं आएंगी, किन्तु जल्द ही वो आप पर विश्वास करेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका सोलमेट खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं। अपनी समझदारी से इस परस्थिति को संभालें और अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कुछ विशेष करें। आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर  जा  सकते है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें। प्यार के इजहार के लिए दूसरे की पहल का इंतज़ार न करें, बल्कि स्वयं अपनी चाहत को व्यक्त करें।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): आप हर चीज़ में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपनी चाहत का इज़हार करने के लिए अलग अलग अलग तरीके अपनाना न भूलें इससे आपका रोमांटिक जीवन और भी स्पाइसी बन जायेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और आकर्षण से बच नहीं पायेगा। अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें