Budh Gochar 2025: बुध दो राशियों के स्वामी हैं। ये राशियां हैं मिथुन और कन्या राशि। बुध जो बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं, 11 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में चंद्रमा और बुध बहुत ही जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में बुध को सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। बुध दो राशियों के स्वामी हैं। ये राशियां हैं मिथुन और कन्या राशि। बुध जो बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं, 11 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के शनि की राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और 11 फरवरी को यह आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों के जीवन में महत्वूपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यों में सफलताएं मिलेंगी।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध का गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। वृषभ राशि के लिए बुध ग्रह दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। दशम भाव में बुध के गोचर से आपके करियर और कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नई नौकरी के मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दूसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। नवम भाव में गुरु के गोचर का लाभ आपके सुख-सुविधाओं में इजाफे के रूप में देखने को मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब इनका गोचर आपकी कुंडली के अष्टम भाव में होगा। इससे आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना है। करियर में ऊचांईयों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव से स्वामी हैं और अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इससे आपको जीवनसाथी का अच्छा साथ और साझेदारी में अच्छा लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह इस महीने आपके छठे भाव में रहेंगे। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। निजी जीवन में पार्टनर संग अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधदेव नवम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। बुध का गोचर आपके पंचम भाव में होगा ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा सफलता और संतान का सुख मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी धन की बचत करने में कामयाब होंगे।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब बुध का गोचर आपके सुख भाव यानी चतुर्थ में हो रहा है। ऐसे में आपको परिवार में कुछ परेशानियां आने के संकेत हैं। कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां बनी रहेंगी।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और यह अब आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम के भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके करियर और व्यापार में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। जीवन में धन का प्रवाह बना रहेगा।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध छठे और नवम भाव के स्वामी होकर आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपके वाणी में मधुरता रहेगी और परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब इनका गोचर आपके पहले भाव में होगा। जिसे आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। करियर में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब इनका गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में वित्तीय मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।