राहु मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी राहु और केतु साल 2025 में लाभ के कई अवसर दिलाएंगे। इस साल आप किसी मांगलिक कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होने के साथ ही आपके सभी बिगड़े कार्य पूरे होंगे। राहु और केतु आपको विदेश यात्रा भी करवा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।