फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कामयाबी, पढ़ें राशिफल

Fri, 07 Feb 2025 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 फरवरी 2025 का राशिफल....
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 07 फरवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 07 February:दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज सभी 12 राशियों में से ज्यादातर राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। दशमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और इंद्र योग में कई राशि वालों को मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संतान की की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, वह भी दूर होंगी। आप धन को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको संतान की कोई बात बुरी लग सकती हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी लड़ाई झगड़ा आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपने यदि सेहत में लापरवाही दिखाई, तो आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आप दिखावे के चक्कर में न आएं। आप अपने कुछ कामो को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, लेकिन आप उसमें  पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होने से खुशी होगी, लेकिन आपके बॉस को यदि आप काम को लेकर कोई सुझाव देंगे, तो उन्हें वह खूब पसंद आएगा। आप कई कामों को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर संशय बना हुआ था,  तो आप उसमे ढील बिल्कुल ना दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी पर अंधा भरोसा ना करें। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से आपके कामों में रुकावटें आएंगी। परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपनी योजनाओं को कल पर टालने से बचे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह बढ़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवनसाथी से तालमेल बनकर चलना होगा, तभी आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जिससे आपके कामों में तरक्की होगी। आपको परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। परिवार में कुछ जरूरी मामलों को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सुख सुविधा बढ़ने से खुशी होगी। आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो इससे आपका बेवजह धन खर्च होगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते है। आपको तरक्की करते देख आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाना होगा। आपकी  इनकम के सोर्स बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपकी यदि लंबे समय से किसी दोस्त से मिलने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी का भी आपको अच्छा ऑफर मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों का धन यदि डूबा हुआ था, तो वह मिलने की पूरी संभावना है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आप कहीं बच्चों को घुमाने लेकर जा सकते हैं। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। राजनीति में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बेवजह किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें