फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 6 Feb: आज इन पांच राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे मौके और घर में आएंगी खुशियां

Thu, 06 Feb 2025 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 फरवरी 2025 का राशिफल....
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 06 फरवरी - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 06 February: आज नवमी तिथि है और इस दिन कृत्तिका नक्षत्र और ब्रह्राा का शुभ संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशिवालों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। लाभ के नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धन के निवेश के मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन छोटी-मोटी परेशानियों के लिए रहेगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 फरवरी का राशिफल।
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी टेंशन में रहेंगे, लेकिन आप अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर भी पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने बिजनेस के कामों में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की आप योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कामों से अपने बॉस को काफी खुश रखेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि और वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपने यदि नौकरी को लेकर कहीं इंटरव्यू दिया था, तो वहां से आपको कोई कॉल आ सकती है। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपका प्रोत्साहन और बढ़ेगा। आपके कामों के लिए आप अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों को तेज करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपना ध्यान जरूरी कामों में लगाएं। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी, उन्हें कहीं बाहर नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने कामो में कोई बदलाव न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग आप थोड़ा सोच समझकर करें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ अच्छा करने के लिए बिजनेस में अत्यधिक धन लगा सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर कार्य करने होंगे। अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी आप प्लानिंग करेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। कारोबार में आप कुछ परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।  आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप दबाव में आकर किसी काम को हां ना करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। किसी यात्रा पर जाने की आप तैयारी करेंगे। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी दूर होगी। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा और कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप दोस्तों के साथ रहकर भी कुछ खोए खोए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी संतान को परीक्षा में यदि कुछ समस्या थी, तो आप उन्हें भी दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आप लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी रहेगी। किसी नई प्रॉपर्टी की आप खरीदारी करेंगे। आपको जीवनसाथी से मिलजुलकर कोई इंवेस्टमेंट का प्लान बनाना होगा। आपके कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर मिलेगा। आपको बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद ही अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रेम- सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। आप यदि ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आप कोई भी ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगेगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आप किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान के लिए आप कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप परिवार के सदस्यों से सोच विचार कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें