फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 January: कर्क और सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 31 Jan 2025 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 31 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 31 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 31 January: आज जनवरी महीने की आखिरी तारीख है। आज के दिन कई तरह तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के राशिफल की बात करें तो आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज कुछ राशि वालों को लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज के दिन कोई बड़ा काम हो सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के दैनिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। सेहत संबंधी दिक्कते आ सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपके परिवार के बड़े सदस्य यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको अपने घर-परिवार के मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को कुछ कर्ज दिया था तो आप उसको आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा का साधन व्यय करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा काम मिलने से आपकी मेहनत अधिक रहेगी लेकिन आप उस काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आज आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी पुरानी देनदारियों को भी चुकता करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लेने का सोचा है तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। यदि आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे। आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। आप मन में किसी के प्रति दुर्भावना ना रखें। किसी ने आपसे धन उधार लिया था तो वह आपको वापस दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपको अपनी अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेने की सोच सकते हैं। आपके पिताजी पारिवारिक बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आज आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। घर परिवार में लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपके बॉस आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं। आपके कामों को प्रोत्साहन मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला समय रहते हल होगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शौक मौज की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन रहेगा। आपके अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो तो आप भी अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको आज अपने सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आज आप आनंद में समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से उधार के लेनदेन में पड़ने से बचना होगा और आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी किसी बात को लकर कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। कुछ नए कामों के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आप बिजनेस में किसी दूसरे से सलाह ना करें। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थीं तो वह भी दूर होंगी। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो गई थी तो वह आपको मिल सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट आने से परेशान रहेंगे।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपका पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपकी लापरवाही के कारण आज कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप आवेश में आकर खर्च न करें क्योंकि लोग आपको बहकाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई चोट लगने की संभावना है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके पड़ोस में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आप धन संबंधित मदद मांगेंगे तो वह आपको मिल जाएगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें