फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 11 Feb 2025 04:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 फरवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 11 फरवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 11 February:आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज के दिन पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग रहेगा। आज पूरे दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर रहेंगे। आज के राशिफल ( Aaj Ka Rashifal)की बात करें तो कुछ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं कुछ राशि वालों को सोच-समझकर निवेश करना होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल


 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे साथी भी खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर भी काफी मेहनत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षडयंत्र कर सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओ को लेकर बातचीत करेंगे। काम की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भावनाओं में बहकर कोई गलती ना करें, नहीं तो कोई इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके जूनियर आपके कामों में पूरा साथ देंगे। भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपके व्यवसाय में लंबे समय से यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माताजी से आप किसी किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखे, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन उसके लिए आपको बेफिजूल के खर्च करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भाई बहनों से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने घर-परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर खरे उतरेंगे।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपके बॉस कामों के लिए आपको शाबाशी दे सकते हैं। आपके दिए गए सुझाव उनके खूब काम आएंगे। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई पार्टनरशिप करने से पहले पूरी लिखापढ़ी करनी होगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को मौज-मस्ती के मूड में करेंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होता दिख रहा है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें