फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 December: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा मुनाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 17 Dec 2024 05:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Horoscope 17 December 2024 Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 दिसंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 17 December - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 17 दिसंबर का राशिफल...
 
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

लव राशिफल 2025
अंक ज्योतिष 2025
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों के लटकने की संभावना है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है, उन्हें किसी बड़े नेता से भी मिलने का मौका मिलेगा। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की भी तैयारी कर सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजना को गति मिलेगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। पिताजी को आपके किसी किए गए काम पर गर्व होगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी कोई सहयोगी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी। यदि आप नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कोई ऑफर आ सकता है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई किया है, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में थोड़ी टेंशन रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की आप योजना बना सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे, क्योंकि उनके मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप अपने कामों को लेकर अपने पिताजी से कोई मदद ले सकते हैं। कोई इंवेस्टमेंट आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने पिताजी की कोई बात लग बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसका पूरा होने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपको अपने किसी मित्र से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए आप दूरी बनाकर रखे तो बेहतर रहेगा।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके परिवार में आज जश्न का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी परिजन से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती हैं। आप काम को लेकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करेंगे। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके परिवार में कोई समस्या फिर से उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। अपने माताजी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों में तरक्की को लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम बेहतर आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी, क्योंकि उनके कामों से उन्हें कोई नहीं पहचान मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने ज्ञान को केंद्रित करके कामों को करना होग। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेंगी। आप किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। किसी काम को लेकर यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो गड़बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें