फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 सितंबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 28 Sep 2021 07:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1 
आज आपका मन किसी कारण को लेकर उदास रह सकता है। निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को अपनी नौकरी की चिंता रह सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन है। 
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – लाल

4 of 10
number
अंक - 3
आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। परिजनों के साथ समय बीतेगा, लेकिन मन में उदासी का भाव भी रहेगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी।  
शुभ अंक- 41
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज आपकी चिंताएं कम होंगी और खासकर बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार अथवा नौकरी को लेकर मन में व्यथा रहेगी।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। सोशल मीडिया में किसी से उलझ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर चलें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - पीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज के दिन आप व्यापार में कठिन फैसले लेंगे जिनका परिणाम आगे चलकर अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में ठहराव आएगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक - 8
आज आपके पैसा आएगा परन्तु वह खर्च भी होगा। जीवनसाथी के बीच मतभेद समाप्त हो सकता है। आप मेहनत खूब करेंगे लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त नही होगा। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक - 9
आज का दिन आपके लिए उत्तम दिन है। आप अपने कार्यक्षेत्र में हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें