फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 22 Apr 2024 06:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
22 April Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अभी आप जो ख़ुशी और ऊर्जा महसूस कर रहे हैं उससे आपको भीड़ से अलग पहचान मिलती है। लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।  आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है। नई परियोजना या कार्य को शुरू करने के लिए यह समय शुभ है। सहकर्मियों और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
मेहनत से मिले परिणामों के बारे में जानकर आप भी हैरान होंगे। आर्थिक रूप से भी यह दिन अच्छा है। सबसे पहले यह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं, उसके बाद ही आगे बढ़ें, इससे सफलता आपका साथ देगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आप उन लोगों में से हैं जो अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहते। दीर्घकालिक निवेश से भविष्य में आप लाभ पा सकते हैं। अपनी मेहनत का फल जल्दी ही मिलेगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज अपना ध्यान शोध, अध्ययन, एक नई वेबसाइट की तरफ लगा सकते हैं। अच्छा समय आपको बुला रहा है बस खुद पर विश्वास रखें। आगे बढ़ें और अपने प्रियजनों के साथ रहें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
अपने सहयोगियों और अधिकारीयों से पूरा समर्थन मिलेगा। यह चरण आपको बदलाव की तरफ ले जा रहा है। व्यवसाय की सफलता को विश्वसनीय रूप से सुनिश्चित करने के लिए नई बैठकें और पार्टनरशिप्स की संभावना है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
सरकार और संबंधित एजेंसियां व बड़े निगम भी आपके गुणों को पहचानते हुए आपसे कोई अनुबंध कर सकते हैं। अब आपका पूरा ध्यान उत्पादकता के साथ अपने ग्राहकों को बढ़ाने पर भी है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आप नई योजनाएं और रणनीतियों के बारे में सोच सकते है और जितनी जल्दी हो सके उन पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप अपने कौशल और दक्षता को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं,बस प्रशंसा की कमी कभी-कभी आपको निराश कर सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
घर का कोई बड़ा सदस्य या आपके अधिकारी आपके कौशल को पहचानते हैं। उच्च शिक्षा के लिए यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए कुछ समय अभी इंतज़ार करें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें