फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tortoise: घर में रखें फेंगशुई कछुआ, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Sat, 14 Dec 2024 08:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Feng Shui Tortoise: फेंगशुई से संबंधित चीजें घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि ये घर से नकारात्मकता को दूर करते हैं और बाधाओं को भी दूर करते हैं।  फेंगशुई से जुड़ी चीजें घर में रखने से भी खुशहाली आती है। हालाँकि, इन चीज़ों को रखने का सही तरीका पता होना चाहिए। फेंगशुई के तहत चीजें रखने के भी कुछ नियम होते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : amar ujala
Feng Shui Turtle at Home: भारत में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और ऑफिस में वस्तुएं रखने की प्रथा है। वहीं, चीन में फेंगशुई के तहत चीजें रखने के भी कुछ नियम माने जाते हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहता है। ऐसा माना जाता है कि फेंगशुई से संबंधित चीजें घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि ये घर से नकारात्मकता को दूर करते हैं और बाधाओं को भी दूर करते हैं। 
फेंगशुई से जुड़ी चीजें घर में रखने से भी खुशहाली आती है। हालाँकि, इन चीज़ों को रखने का सही तरीका पता होना चाहिए। आज हम आपको आपके घर में फेंगशुई कछुआ रखने के कई फायदे बताते हैं। माना जाता है कि कछुए जीवन में सुख और समृद्धि लाते हैं। कछुए शक्ति के प्रतीक हैं और सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
नकारात्मकता को दूर करता है 
घर में फेंगशुई कछुआ रखने से नकारात्मकता दूर होती है। कहा जाता है कि इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने एक बार कछुए के रूप में अवतार लिया था। इसलिए कछुए को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : AdobeStock
पैसों की नहीं होगी कमी 
ऑफिस में फेंगशुई कछुआ रखने से दो लाभ होंगे। एक तो आपके पास पैसे की कमी नहीं होगी और दूसरा, आपका कोई भी काम नहीं रुकेगा। कहते हैं कि इसके प्रयोग से कार्य सिद्ध होते हैं और व्यक्ति को हर दिशा में सफलता मिलती है।

4 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe stock
रिश्तों में सुधार 
पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य के बावजूद अक्सर झगड़े होते रहते हैं। ये झगड़े इस हद तक बढ़ जाते हैं कि रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। ऐसी स्थिति में फेंगशुई कछुओं की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
विद्यार्थियों के लिए 
यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता या कड़ी मेहनत के बावजूद उसे परिणाम नहीं मिलता तो इसके लिए आप फेंगशुई वास्तु शास्त्र की मदद ले सकते हैं। स्टडी रूम में एक फेंगशुई कछुआ रखें। इससे प्रभाव से  बच्चे का मन शांत और एकाग्र हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : adobe stock
फेंगशुई कछुए के प्रकार 

धातु का कछुआ 
धातु के कछुए को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। जब इसे उत्तर दिशा में रखा जाता है तो यह बच्चों के जीवन में सौभाग्य लाता है। इस दिशा में कछुआ रखने से एकाग्रता बढ़ती है। कछुए को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से बच्चे की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

7 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : adobe stock
लकड़ी का कछुआ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार लकड़ी का कछुआ पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। इससे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
फेंगशुई उपाय - फोटो : adobe stock
क्रिस्टल कछुआ 
क्रिस्टल कछुआ दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना लाभकारी होता है। दक्षिण पश्चिम दिशा में क्रिस्टल कछुआ रखने से जीवन में धन का आगमन होता है और उत्तर-पश्चिम दिशा में अगर आप कछुआ रखेंगे तो आपको प्रसिद्धि मिलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें