Birth Date Astrology
चतुर्थी तिथि
चतुर्थी तिथि में जन्में लोग विद्वान, बुद्धिमान और विशाल हृदय वाले होते हैं। इनके पास धन तो होता है, लेकिन उसका पूर्ण उपभोग करने को लेकर चिंतित रहते हैं। पराक्रमी और इनके मित्रों की संख्या अधिक होती हैं। इनका रहन-सहन, पहनावा बहुत बढि़या होता है। ऐसे व्यक्ति मित्रों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं। यह आर्थिक रूप से काफी अच्छी स्थिति में होते हैं।
पंचमी तिथि
पंचमी तिथि में जन्में लोग धनी, किसी न किसी कला में माहिर, व्यापारी, पराक्रमी, माता-पिता की आज्ञा मानने वाले, शरीरिक सौंदर्य और सेहत का विशेष ध्यान रखने वाले होते हैं। इस तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह माता पिता के प्रति समर्पित रहता है, वही उनकी की सेवा को अपना धर्म समझता है। आर्थिक रूप से ये उन्नत होते हैं और सुख-साधन से समृद्ध होते हैं।
षष्ठी तिथि
षष्ठी तिथि में जन्म लेने वाले जातक यात्रा करने के शौकीन होते हैं। हालांकि स्वभाव से थोड़े कई देशों और राज्यों की यात्रा करते हैं।इनकी यात्राएं मनोरंजन और व्यवसाय दोनों से संबंधित होती हैं। हालांकि ये बुरे स्वभाव वाले होते है और अपने अहम के आगे किसी को नहीं देखते। इनके इसी स्वभाव के कारण इनके मित्र नहीं होते। इनके मित्र भी कम होते हैं।