फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

छोटी बेटी से बाप करना चाहता था बलात्कार, बड़ी ने बुला ली पुलिस, फिर सुनाई भयानक आपबीती

Sat, 07 Oct 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
गुरुग्राम के कस्बा सोहना में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करने का प्रयास किया... 




 

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
बृहस्पतिवार देर रात सोहना की फ्रेंडस कॉलोनी में सौतेले बाप ने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। गनीमत रही कि बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई और छोटी बहन को बचाने की कोशिश की।

लेकिन इस पर भी आरोपी नहीं माना, जिसके बाद में बड़ी बहन ने छोटी बहन को बचाने के लिए पुलिस को फोन कर दिया। आरोपी को पुलिस ने मौके पर जाकर गिरफ्तार किया।
    
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने कई बार बारी-बारी से दोनों बहनों के साथ उन्हें डरा धमका कर रेप किया हैं। जब भी रेप करता था, तो हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। पुलिस ने बेटियों की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह फिलहाल कस्बा सोहना की फ्रेंडस कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। 

रोहताश नामक युवक जो कि फ्रेंडस कालोनी में परिवार के साथ रहता है। रोहताश व उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। जब वह दोनाें काम करने बाहर गए थे, तो उसके बाद रोहताश घर पर आ गया। उसकी पत्नी उस समय वहां पर नहीं आई थी। घर में उसकी दोनों लड़कियां व छोटे बच्चे थे।


 
विज्ञापन

डेमो
उसने अपनी बड़ी बेटी को सब्जी बनाने के लिए कह दिया और  अन्य बच्चों को किसी काम से बाहर खेलने भेज दिया। इस दौरान उसने अपनी छोटी लड़की को जबरन कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसका उसकी बहन ने विरोध किया, तो वह जब भी नहीं माना। इस बार उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि रोहताश की दूसरी पत्नी की लड़कियां हैं। आरोपी रोहताश ने बताया कि वह शराब के नशे में था। जिसके चलते उसे यह अपराध हो गया। उसे इस बारे में कुछ नहीं पता है।

एसीपी बिरम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लड़कियों की शिकायत पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कई बार पहले भी अपनी दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया है। उसकी पत्नी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Next
AU ऐप में पढ़ें