पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
बंगलुरु में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे हमलों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 साल की लड़की से सोना और नकदी न मिलने पर आरोपी ने उसका रेप कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आरोपी पीजी में रहने वाली पीड़िता के यहां चोरी करने के मकसद से आया था, लेकिन कुछ न मिलने पर उसने पीड़िता का रेप कर डाला।
पेशे से तकनीकी विश्लेषक पीड़िता 6 महीने पहले ही तमीलनाडु से शहर में नौकरी करने आई थी। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी और इस वजह से उसके पास किसी भी तरह का मंहगा सामान नहीं था। साथ ही उसके पास नकदी भी नहीं थी।
पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता पीजी में अकेली थी तब उसका रेप हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीजी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे, साथ ही पीड़िता आरोपी को ढंग से नहीं देख पाई है। हालांकि पुलिस की कई टीमों को उसे पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया है।