फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: नशे में धुत लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

Tue, 10 Aug 2021 12:23 PM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस पूछताछ में बताया 12वीं कक्षा के परिणाम आने की खुशी में लड़कियों ने एक होटल में पार्टी की थी। इस दौरान लड़कियों ने जमकर शराब पी और फिर घर के लिए निकली। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास कार चला रही लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया।
विज्ञापन
युवती ने युवक को रौंदा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कार चला रही एक लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, युवक को टक्कर मारने वाली युवती शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। 

विज्ञापन


राजेंद्रनगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक, ट्रेजर टाउन निवासी चार लड़कियां एक होटल में पार्टी कर लौट रही थी। फूड कंपनी स्वीगी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करने वाला देवीलाल राजेंद्र नगर स्थित शिवालय में खाना डिलीवरी करने बाइक से जा रहा था। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास जैसे ही वह पहुंचा कि तेज रफ्तार एक कार  ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार युवक को घसीटते हुए डिवाइडर पार कर गई। डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई।  कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी।  हादसे के बाद कार को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया और लड़कियों को बाहर निकाल कार में तोड़फोड़ कर दी।  पुलिस के मुताबिक, कार नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें