फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Accident: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत; 15 घायल, मक्सी रोड पर ट्रॉले और बस में आमने-सामने हुई टक्कर

Thu, 18 May 2023 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन-शाजापुर मक्सी रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात उत्तरप्रदेश के माधवगढ़ जालौन और गोरा भूपका में रहने वाला प्रजापति परिवार कानपुर से अहमदाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। देर रात करीब 3:30 बजे शाजापुर से मक्सी उज्जैन मार्ग पर दोंगता के समीप बस की सामने की ओर से आ रहे एक कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी लगते ही मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत से घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उज्जैन मक्सी रोड पर दोंगता के पास बुधवार रात को शारदा ट्रेवल्स की बस UP75  AT 4799 सामने की ओर से आ रहे एक ट्राले से जा टकराई थी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में 60 से 62 सवारियां सफर कर रही थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में रामजानकी, मीरा समेत तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जबकि एक मां बेटी की उज्जैन के अस्पताल में मौत हुई है। इस दुर्घटना में संदीप (25), अमित (28), परमात्मा (50), नीरू (22), कौश्लया (38), शीला (32), पुष्पा देवी (40), अंजली (13), काजल (16), गोपाल (25), केदार सिंह (34), गोपाल पोरवाल (30), राम किलोनी (51) घायल हुए हैं। 

प्रत्यक्षदर्शी बोले- अंधेरा हुआ और शुरू हुई चीख-पुकार
दुर्घटना के दौरान बस में सवार कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के पीछे बस चालक की लापरवाही है। वह बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था। दुर्घटना के दौरान क्या हुआ यह तो हमें ज्यादा कुछ पता नहीं, लेकिन धक्का लगा अंधेरा हुआ और फिर चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी हम भी इस दौरान बेहोश हो गए थे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें