फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: सीएम अधोसंरचना मद के 150 लाख रुपयों से होगा गोपालदास मंदिर का कायाकल्प, पार्किंग का भी होगा निर्माण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Mon, 25 Nov 2024 01:24 PM IST

सीधी विधायक रीति पाठक ने गोपालदास मंदिर में उन्नयन कार्य हेतु मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के माध्यम से स्वीकृत 150 लाख रूपये का भूमि पूजन का कार्य आज सोमवार की सुबह किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गोपालदास मंदिर का स्वरूप भव्य और दिव्य के साथ सीधी के गौरव का एक पर्याय होगा। गोपालदास मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जहां पर महान संत गोपालदास जी महाराज ने अपनी साधना की थी।

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक नया कदम
विधायक रीति पाठक ने कहा है कि सीधी विधानसभा क्षेत्र की मैं वर्तमान विधायक हूं। इस नाते मेरा यह कर्तव्य भी बनता है कि सीधी को एक अच्छा जिले के रूप में स्थापित कर सकूं। क्योंकि सीधी एक जिला मुख्यालय है, जहां दूर-दूर तक के लोग सीधी आते हैं और जब इस प्रकार के भव्यता और दिव्यता को देखेगें तो कही न कही उन्हे भी अच्छा महसूस होगा।

जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से यहां कायाकल्प होने जा रहा है। जिसमें स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, मेन गेट एवं अन्य सुविधाओं को रखा गया है। यह सारी कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से किया जा रहा है और इसकी वजह से सीधी जिले को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें