फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: इंदौर सीट पर भाजपा दे सकती है नए चेहरे को मौका; आदिवासी अंचल में मंत्री की पत्नी को टिकट

Sat, 02 Mar 2024 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Loksabha Election News: भाजपा ने झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट पर अनिता चौहान को टिकट दिया है। अनिता वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी हैं। इस सीट पर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पति और लोकसभा चुनाव में पत्नी को टिकट दिया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मालवा निमाड की इंदौर-उज्जैन सीट के टिकट भाजपा ने होल्ड पर रखे हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इंदौर का टिकट बदल सकता है। इंदौर से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट देने की संभावना भी जताई जा रही थी। लेकिन झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट से अनिता चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। इस स्थिति में इंदौर लोकसभा सीट पर किसी महिला नेत्री को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना कम हो गई है।

वैसे शंकर लालवानी पूरी ताकत से दोबारा उम्मीदवारी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन इंदौर सीट का टिकट होल्ड पर रखे जाने से बदलाव के संकेत संगठन ने दिए हैं। विधानसभा चुनाव में भी पहले चरण में जिन सीटों पर टिकट घोषित नहीं किए गए थे, वहां नए चेहरों को मौका दिया गया था। यही पैटर्न लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। मालवा निमाड़ की आठ सीटों में से पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार सीटों पर पुराने चेहरों को ही भाजपा ने फिर आजमाया है, लेकिन आदिवासी अंचल की झाबुआ-रतलाम सीट पर सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट भाजपा ने काट दिया। उनकी जगह अनिता चौहान को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

मंत्री की पत्नी है अनिता चौहान

विज्ञापन

झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट पर अनिता चौहान को टिकट दिया है। अनिता वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी हैं। आमतौर पर भाजपा एक ही परिवार में दो लोगों को टिकट देने से बचती है, लेकिन इस सीट पर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पति और लोकसभा चुनाव में पत्नी को टिकट दिया है। कांग्रेस से इस सीट पर कांतिलाल भूरिया का टिकट तय माना जा रहा है। उनके पुत्र विक्रांत भूरिया भी विधायक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें