फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड : एक दिन में 22 लाख लोगों को लगे टीके, इंदौर के दो मरीजों में मिला डेल्टा प्लस

Wed, 25 Aug 2021 10:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। दो मरीजों में वायरस का यह स्वरूप मिला है। हालांकि ये दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप ने दस्तक दे दी है। दो मरीजों में कोरोना का यह स्वरूप मिला है। इनमें एक महिला है। ये तीन जुलाई को संक्रमित हुए थे और अब ठीक हो चुके हैं, लेकिन चिंताजनक यह है कि इन्हें कोरोना वैक्सीन लग चुकी थी। इस बीच, मप्र में बुधवार को कोरोना रोधी टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। दो दिनी विशेष अभियान के दौरान 25 अगस्त को एक दिन में 22 लाख लोगों को टीके लगाए गए।

विज्ञापन


बुधवार रात 8 बजे तक यह रिकॉर्ड बन चुका था। यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसके साथ ही पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 21 जून को एक दिन में 17.62 लाख लोगों को वैक्सीन लगी थी। 

इंदौर में कोविड-19 की रोकथाम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार के अनुसार 'दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर की 35 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय पुरुष को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित बताया गया है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए जुलाई में एनसीडीसी भेजे गए थे।

विज्ञापन

इंदौर में महामारी के 17 महीने के दौरान यह पहला मौका है जब संक्रमितों में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है। चूंकि दोनों संक्रमितों को वैक्सीन लग गई थी, इसलिए वे जुलाई में संक्रमण की जद में आने के बाद भी महामारी के गंभीर दुष्प्रभावों से बच गए। ये अपने घरों में ही आइसोलेशन व इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने बतौर सावधानी के इन दोनों व्यक्तियों के संपर्क में आए 88 लोगों के नमूने लिए हैं और इनकी कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,046 मरीज मिले हैं। 1,391 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें