फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर में भगवान की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 24 Apr 2023 04:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हनुमान मंदिर में लगी भगवान की प्रतिमा को कुछ बदमाशों ने खंडित कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में हनुमान मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में अज्ञात लोगों ने मंदिर में लगी भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बम्हौरी निवासी रामकुमार शुक्ला ने बताया कि गांव के हनुमान मंदिर में लगी प्रतिमा को रात को अज्ञात बदमाशों ने तोड़कर खंडित कर दिया है। यह मंदिर पूरे गांव के लोगों की आस्था केन्द्र है। इसके चलते ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। पिपट थाना प्रभारी को इस संबंध में सूचना मिली तो वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर में लगी बजरंग बली की प्रतिमा काफी पुरानी थी। उसे अज्ञात बदमाशों ने खंडित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने दोषी को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें