फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महुआ बीनने गए युवक पर भालू ने किया हमला, हाथ-पैरों में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Mon, 24 Apr 2023 04:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में महुआ बीनने जंगल गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया है। उसके हाथ-पैरों में चोट लगी है। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में भालू के हमले से घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरा में एक व्यक्ति महुआ बीनने जंगल गया था। तभी एक भालू ने उसे पर हमला कर दिया। घायल युवक को पहले इलाज के लिए बिजावर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंजरा निवासी श्यामलाल आदिवासी पुत्र लंपुआ आदिवासी उम्र 50 वर्ष गांव के पास के जंगल में महुआ संकलन के लिए गया था, इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर उसके हाथ-पैरों को जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को बिजावर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर करप दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल श्यामलाल का इलाज जारी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें