फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ न्यायालय ने जारी किया वारंट, 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश

Tue, 30 Nov 2021 11:45 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 भोपाल: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ न्यायालय ने जारी किया वारंट, 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश
विज्ञापन
अमीषा पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ भोपाल जिला न्यायालय ने जमानती वारंट किया है। चेक बाउंस के मामले में यह वारंट जारी किया गया है। 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ यूटीएफ टेली फिल्म्स प्रालि ने 32 लाख 5 हजार रुपये के चेक बाउंस का प्रकरण दर्ज करवाय.ा था। इस मामले में भोपाल जिला न्यायालय ने पटेल के खिलाफ वारंट जारी कर 4 दिसंबर को कर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील रवि पंथ के अनुसार प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने यह वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्रालि से फिल्म बनाने के लिए 32 लाख 25 हजार रुपये उधार लिए थे। बदले में कंपनी को दो चेक दिए थे। जब बैंक में ये चेक लगाए तो बाउंस हो गए। इसके बाद जिला न्यायालय में केस लगाया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने अमीषा पटेल के खिलाफ  वारंट जारी किया। इंदौर में भी चेक बाउंस के मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। निशा नामक युवती से अमीषा ने दस लाख रुपये लिए थे और बदले में चेक दिया था लेकिन  वह चेक भी बाउंस हो गया था। अब जबकि भोपाल कोर्ट ने अमीषा को 4 दिसंबर को कोर्ट में उपिस्थत होने के आदेश दिए हैं तो अटकलें भी चल रही है कि अमीषा खुद आएंगी या वकील के माध्यम से जवाब देंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें