मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद उन्होंने परिसर में राम नाम लिखी ईंट की आधार शिला रख कर धर्मशाला की नींव का शिलान्यास किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मननिंदर सिंह विट्टा, उत्तराखंड के राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, दिल्ली सेवा धाम धर्मशाला ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रविन्द्र गोयल उच्चानियां, सुनील कुमार सिंघल,रेखा देवी, महेंद्र गोयल, अशोक कुमार गुप्ता, संस्थापक चेयरमैन ब्रह्मानंद गोयल,, संस्थापक महामंत्री गजानंद मित्तल, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सहित दिल्ली सेवा धाम के सभी संस्थापक सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में नवाबगंज प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मराज शर्मा पुलिस व्यवस्था के साथ मौजूद रहे।