फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 47 शिक्षा अधिकारी इधर से उधर, 20 जिला विद्यालय निरीक्षक बदले गए

Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सोमवार को शिक्षा विभाग में 47 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। 20 जिला विद्यालय निरीक्षक बदले गए, जबकि 22 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नियुक्ति दी गई है। इनमें से 13 अधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग में निवर्तन पर भेजा गया है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य को पदोन्नति के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर, बाराबंकी के बीएसए विष्णु प्रताप सिंह को पदोन्नति होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर, शाहजहांपुर के बीएसए राकेश कुमार को जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रयागराज के विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) देवी सहाय तिवारी को जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर के पद पर भेजा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में संबद्ध धीरेंद्र नाथ सिंह को प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या और बस्ती के जिला विद्यालय निरीक्षक बजभूषण मौर्य को प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी भेजा गया है। बलिया के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र का तबादला माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विधि अधिकारी के पद पर किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संबद्ध अनिल कुमार मिश्र का तबादला राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के उप निदेशक लखनऊ के पद पर किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक दीपचंद का तबादला लखनऊ में उप निदेशक राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के पद पर किया गया है।
विज्ञापन


ये अधिकारी गए बेसिक शिक्षा विभाग में
अशोक नाथ तिवारी, मनोहर प्रसाद, माधवजी तिवारी, हरिसिंह शाक्य, महेश चंद्र, दिनेश यादव, अमरनाथ सिंह, राम सागर पति त्रिपाठी, ओमकार, मो. अल्ताफ, रावेंद्र सिंह बघेल, सचिद्नानंद यादव और सूर्य प्रकाश जायसवाल को पदोन्नति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में निवर्तन पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें