फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: मायावती की मांग, प्री-पोल सर्वे पर लगे रोक, अखिलेश यादव बोले- कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

Sat, 09 Oct 2021 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक बड़ी रैली को संबोधित किया और विश्वास जताया कि 2022 में बसपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के कांशराम स्मारक स्थल पर शनिवार को एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग से प्री पोल सर्वे कराने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक रणनीति के तहत कांग्रेस को यूपी चुनाव की लड़ाई में दिखाना चाह रही है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती की मांग, चुनाव के छह महीने पहले होने वाले प्री-पोल सर्वे पर रोक लगाए आयोग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को किसी भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले होने वाले प्री-पोल सर्वे पर पूर्णत: रोक लगानी चाहिए। ऐसा करके सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह आयोग को पत्र भी लिखेंगी। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं। यह बातें अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर कही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में अब तक 8 करोड़ से अधिक कोविड सैंपल की जांच, 24 घंटे में सिर्फ 11 संक्रमित मिले
एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है जहां अब तक 8 करोड़ 01 लाख से अधिक सैम्पल की कोविड जांच हुई है, जबकि कोविड टीकाकरण की पहली डोज प्राप्त करने वालों की संख्या 9 करोड़ से अधिक हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री आवास पर ब्रज क्षेत्र के विधायक-सांसदों से चर्चा, जन प्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने आज मुख्यमंत्री आवास पर ब्रज क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायकों से चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गांधी को इस बार के लिए कहा धन्यवाद, जानें क्या थी वजह
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाने का स्वागत किया है।  उन्होंने कहा देर में ही सही लेकिन प्रियंका को झाड़ू और स्वच्छता  की अहमियत पता चल गई। इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें